भुने हुए चने खाने के फायदे और नुकसान – Roasted Chane Khane Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi

भुना हुआ चना भारत में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय स्नैक्स (Snack) में से एक है। भुने हुए चने प्रोटीन, फाइबर, खनिज, फोलेट और फैटी एसिड का एक अद्भुत स्रोत है जो कई तरीकों से अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

पिज्जा, बर्गर और चिप्स आदि के दौर में आजकल के युवा अपने बुज़र्गों की खान पान की पदत्ति को भूलते जा रहे है। आज हम इस ब्लॉग में यही समझने और समझाने की कोशिश कर रहे है कि भुने हुए चने के फायदे और नुकसान क्या है और क्यों हमे अपने खाने में इसे शामिल करना चाहिए। 

भुने हुए चने खाने के फायदे

भुना हुआ चना क्यों खाना चाहिए ?
भुना हुआ चना क्यों खाना चाहिए ?

1.1 भुना हुआ चना क्यों खाना चाहिए ?

कुछ लोग टाइम पास या पेट भरने के लिए भुने हुए चने खाते है।  लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी या ये कहे लाभदायक होते है। 

लौ कैलोरी होने के कारण इसे हेल्दी स्नैक भी कहते है। 

1.2 मिलती है तुरंत एनर्जी।

भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, नमी और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। इनके आलावा फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है इसी वजह से भुने हुए चने को खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। 

 1.3 हॉर्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है।

चने में फाइटो ऑस्ट्रोजेन और एंटी ऑक्सीडेंटस जैसे फाइटोनूट्रिएंट्स होते है जो एस्ट्रोजन के रक्त स्तर को विनिमियत करने में मदद करते है।  इस वजह से महिलाओं में स्तन कैंसर होने की आशंका भी कम होती है। इसलिए भुने चने खाने चाहिए।

1.4 नपुंसकता दूर करें।

भुने हुए चने को दूध के साथ खाने से स्पर्म का पतलापन दूर होता है। और वीर्य गाढ़ा है। अगर किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो चना खाने से आराम मिलेगा। भुने हुए चने को शहद के साथ खाने से नपुंसकता दूर होती है। साथ ही भुने हुए चने खाने से कुष्ट रोग भी ठीक हो जाता है।

1.5 गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद।

गर्भ के समय स्त्रियों को उल्टी की समस्या रहती है अगर उल्टी ज्यादा होने पर इसका असर बच्चे पर भी पड़ता है।  ऐसी महिलाओं को भुने चने का सत्तू पिलाना काफी फायदेमंद होता है।

भुने हुए चने में फोलेट, फाइबर, ओमेगा 3, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है जोकि परगनेन्ट औरतो के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।  फोलेट और ओमेगा की मात्रा होने के कारण शिशु के बेहतर शारीरिक विकास और दिमागी विकास में मदद मिलती है।

इसके अलावा एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, दर्द से आराम, इम्युनिटी, कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में भी मदद मिलती है।

1.6 एनीमिया में फायदेमंद।

ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होती है।  इससे बचने के लिए डाइट में भुना हुआ चना शामिल करना चाहिए। एनीमिया मरीजों के लिए भुना हुआ चना बहुत अधिक फायदेमंद है क्योकि इसके सेवन से खून की कमी नहीं होती।  चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो की खून की कमी को दूर करता है।

1.7 वजन कम करने में फायदेमंद।

अगर आप भुने हुए चने को रोज़ाना अपने भोजन में शामिल करते है तो ये आपके वजन को काम करने में मदद करता है। और मोटापा घटाता है।  साथ साथ शरीर की अतरिक्त वसा / चर्बी को कम करता है। भुना हुआ चना कम कैलोरी वाला स्नैक है यह एक आदर्श टी-टाइम स्नैक भी है और इसे चाट के रूप में भी परोसा जा सकता है।

1.8 कमर दर्द से राहत।

अक्सर देखने को मिलता है कि महिलाओं को कमजोरी के कारण कमर दर्द रहता है अगर आप रोज़ 2 मुट्ठी भुने हुए चने खाते है तो आपको कमर दर्द में राहत मिलती है।  इसकी वजह है कि चनो में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है। जो हमारी मसल्स को रिलैक्स करता है।

1.9 इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में फायदेमंद।

भुना हुआ चना आपकी प्रतिरोग क्षमता को बढ़ाता है। चने खाने से आपका डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होगा और इम्युनिटी भी स्ट्रांग होगी। चने में बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते है। यह आपको कई बीमारियों से बचता है।

1.10 कब्ज से राहत।

आजकल गलत रहन सहन और खानपान की वजह से बहुत से लोगो में कब्ज की शिकायत रहती है। ऐसे में भुने हुए चने हमे कब्ज से राहत दे सकते है। जिस भी शख्श को कब्ज की समस्या है उसे रोज़ाना भुने हुए चने खाने चाहिए।

1.11 नियंत्रित रक्तचाप।

भुने हुए चने इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाये रख कर ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते है।  इसलिए उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति को भुने हुए चने खाने चाहिए।

1.12 डायबिटीज में फायदा।

भुने हुए चने खाने से डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को भी लाभ मिलता है। भुने चने गुलकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे शरीर में शुगर नियंत्रित रहती है।

डायबिटिक पेशेंट को प्रतिदिन खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत काम होती है।

इसलिए भुने चने यानी रोस्टेड चना (Roasted gram) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

2.भुने हुए चने के गुण

2.1 प्रोटीन और फाइबर से भरपूर

भुने चने में प्रोटीन की मात्रा वजन को नियंत्रित और कम करने में मदद कर सकती है। ये स्वस्थ प्रसन्नता भूख के दर्द को दूर रख सकती है क्योंकि ये निश्चित रूप से आपको लंबे समय तक भरा रखेंगे।

2.2 भुने चने कैलोरी में कम होते हैं

यदि आप हर दिन 1 से 2 पाउंड वज़न कम करना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में कुल कैलोरी की तुलना में 500-100 और कैलोरी जला देना चाहिए।

यदि आप हर दिन भुना हुआ चना का मुट्ठी भर खाते हैं, तो आप केवल 46-50 कैलोरी का उपभोग करेंगे। इस तरह, आप भुना हुआ चना की खपत के माध्यम से कम कैलोरी खपत करके अपनी भूख को संतुष्ट कर सकते हैं।

 2.3 फाइबर में उच्च

भुने चने का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रख सकता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर सामग्री भी तृप्ति को बढ़ाने में मदद करती है। इन्हें ले जाना आसान होता है और इन्हें दिन में किसी भी समय चबाया जा सकता है।

3.भुने चने में पोषक तत्व

भुने चने में पोषक तत्व
भुने चने में पोषक तत्व
  • फ़ाइबर – 6 ग्राम
  • शुगर – 4.2 ग्राम
  • सोडियम – 6 मिलीग्राम
  • पोटैशियम – 240 मिलीग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल – 0 मिलीग्राम
  • फ़ैट – 2.5 ग्राम
  • सोडियम – 6 मिलीग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 22 ग्राम
  • प्रोटीन – 7 ग्राम

4. भुने चने के सेवन से होने वाले नुकसान।

भुने चने के सेवन से होने वाले नुकसान।
भुने चने के सेवन से होने वाले नुकसान।

वैसे तो भुने चने के सेवन के कोई दुस्प्र्भाव नहीं है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर शरीर की तासीर अलग होती है इसलिए भुने हुए चनो को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले उसकी मात्रा कितनी लेनी है ये राय अपने डॉक्टर से जरूर ले।  

5.भुने चने कैसे खाएं?

भुने चने कैसे खाएं?
भुने चने कैसे खाएं?

आइये आपको भुने हुए चने खाने की कुछ विधि बताते हैं।

  • भुने हुए काले चने
  • भुने चने खाने का तरीका सत्तू
  • उबला हुआ चना
  • अंकुरित चने

इस लेख में हमनें भुने चने खाने के फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा की है।

यदि इस विषय से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

जरूर पढ़ें :

योग (YOGA) करने के बाद क्या खाये और क्या ना खाये ?

बालों, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए दही के अद्भुत फायदे BENEFITS OF CURD FOR HAIR, SKIN, AND HEALTH

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021(INTERNATIONAL YOGA DAY 2021): सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है योग, जानिए नियमित योग करने के फायदे!

FAQ

भुने हुए चने कब और कैसे खाएं?

भुने चने  में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यदि आप हर दिन 1 से 2 पाउंड वज़न कम करना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में कुल कैलोरी की तुलना में 500-100 और कैलोरी जला देना चाहिए। यदि आप रोजाना एक मुट्ठी भुना हुआ चना खाते हैं, तो आप केवल 46-50 कैलोरी का उपभोग करेंगे।

Share on Facebook
Share on Twitter
Share on Pinterest
Share on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − seven =

Post comment