सिद्धार्थ शुक्ला Siddharth Shukla का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया( Siddhart Shukla Death)। यहां देखिए सोशल मीडिया पर उनके पिछले कुछ पोस्ट।
अभिनेता Siddhart Shukla बालिका वधू और बिग बॉस 13 जैसे टेलीविजन शो के लिए जाने जाते हैं, जिनका गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 साल के थे। इस खबर की पुष्टि मुंबई के कूपर अस्पताल ने की।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद बिगड़ी शहनाज गिल Shahnaz Gill की हालत, इंसान के जाने के बाद अगर कुछ रह जाता है तो सिर्फ यादें… आज शहनाज के हिस्से भी वो यादें ही हैं। यादों के उस सफर की शुरुआत बिग बॉस से होती है,
जहां दोनों पहली बार मिले थे। फिर कौन जानता था कि ये दोस्ती किस रंग में ले आने वाली है। दोनों ने बिग बॉस के घर में बिताया, वो थे उनके अनमोल पल।
क्योंकि उन लम्हों में दोनों ने मानो जीवन जिया था। फैंस भी इन खास पलों को नहीं भूले हैं। सिर्फ शहनाज की आंखों में ही नहीं बल्कि उनके चेहरे पर भी दिख रहा था कि सिद्धार्थ उनके लिए क्या हैं और शहनाज ने सिद्धार्थ पर अपना हक जताया।
अधिक पढ़ें- 10 AMAZING HINDI MOVIES TO WATCH IF YOU LOVED AKSHAY KUMAR’S BELL BOTTOM