Yoga female cooking homemade salad
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए योगाभ्यास (yoga practice) विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। योग (Yoga) के नियमित अभ्यास से शरीर की चर्बी कम होने के साथ-साथ शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। इसके अलावा योग तनाव को भी कम करता है। लेकिन योग के साथ-साथ हमें अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है, तभी योग करने से हमें पूरा लाभ मिलेगा। इसके लिए हमें पौष्टिक और सही मात्रा में आहार लेने की जरूरत है।.
विषय-तालिका
- आइए जानते है कैसी हो आपकी न्यूट्रिशियस राइट डाइट?
- इन्हें भी शामिल करें अपने खाने में :
- ये न खाये :
- कुछ जरूरी बातें :
- जरूर पढ़ें :
आइए जानते है कैसी हो आपकी न्यूट्रिशियस राइट डाइट?
अनाज, बाजरा, दालें, फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाये। दूध और डेरी प्रोडक्ट्स का भी रोज़ाना सेवन करे। अगर आप मांसहारी है तो अंडा, चिकेन, मछली औसत मात्रा में खाये। कभी भी एक साथ बहुत सारा खाना न खाये। कुछ समय के अंतराल में थोड़ा थोड़ा कुछ खाते रहे। रात का भोजन हमेशा हल्का करे। और एक तरह का खाना खाने की बजाय अलग अलग तरह के फ़ूड आइटम्स ले।
इन्हें भी शामिल करें अपने खाने में :
- पिली-नारंगी, हरी सब्जियां और फल रोज़ खाएं।
- अंकुरित चने डाइट में शामिल करे।
- कम वसा वाला दूध, डेरी प्रोडक्ट्स।
- साबुत दालें और साबुत अनाज।
- रेड मीट की जगह लौ फैट फिश और चिकेन खाये।
ये न खाये :
- तला हुआ, नमकीन और मसालेदार भोजन से पहरेज करे।
- प्रोसेस्ड फ़ूड अवॉयड करे
- मीठा और जंक फ़ूड नहीं खाना
- घी मखन कम खाये।
कुछ जरूरी बातें :
- खाना पकाने से पहले चावल और दाल को बार बार ना धोये। ऐसा करने से पोषक तत्व क जाते है।
- सब्जियों को काटने के बाद न धोये ,पहले ही धो ले
- कटी हुई सब्जियों को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोये।
- भोजन को दक्कन से कवर करके पकाये।
- दालें व सब्जियों को पकाने के लिए सोडा का सेवन न करे।
- खाना ठीक से चबाकर खाये।
- रात में सोने से कम से कम २ घंटे पहले भोजन करे।
जरूर पढ़ें :
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021(INTERNATIONAL YOGA DAY 2021): सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है योग, जानिए नियमित योग करने के फायदे!
- WHAT ARE THE BENEFITS OF YOGA?
- GOOD MENTAL HEALTH TIPS TO BE HEALTHY AND HAPPY
Post Views: 2,694